BJP MLA Karsanbhai Solanki Died : हर साल चार फरवरी के दिन ‘कैंसर दिवस’ मनाया जाता है। इसी बीच, गुजरात के भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी का मंगलवार को 57 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर पर गुजरात भाजपा के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। करसनभाई सोलंकी के निधन पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दुख जताया है।
उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट में लिखा, कि ‘कडी विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी विधायक करसन भाई सोलंकी के निधन पर शोक। वह अपने सरल एवं सौम्य स्वभाव तथा सरल व्यवहार के लिए सदैव याद किए जाएंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार और समर्थकों को यह दर्द सहने की शक्ति दे। ओम शांति।’’
કડી વિધાનસભાના ભારતીય જનતા પાર્ટીના ધારાસભ્ય કરશનભાઈ સોલંકીના નિધન પર દુઃખની લાગણી વ્યક્ત કરું છું. સરળ અને સૌમ્ય સ્વભાવ તથા સાદગીપૂર્ણ વ્યવહાર માટે તેઓ હંમેશા યાદ રહેશે. ઈશ્વર તેમના આત્માને શાંતિ આપે, તથા સ્વજનો અને સમર્થકોને આ દુઃખ સહન કરવાની શક્તિ આપે તેવી પ્રાર્થના.
ॐ શાંતિ…— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) February 4, 2025
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर इस संबंध में पोस्ट कर कहा, ‘‘कडी विधायक श्री करसनभाई सोलंकी के दुखद निधन से दुखी होकर, मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। उनके द्वारा की गई सेवाएं सदैव याद रहेंगी। ओम शांति!
કડીનાં ધારાસભ્ય શ્રી કરશનભાઈ સોલંકીનાં દુખદ નિધનથી વ્યથિત છું, ઇશ્વર એમનાં દિવંગત આત્માને શાંતિ પ્રદાન કરે અને પરિવારજનોને આ આઘાત સહન કરવાની શક્તિ આપે એવી પ્રાર્થના. એમણે કરેલા સેવાનાં કાર્યોની સુગંધ સદાય ચોમેર પ્રસરતી રહેશે.
ઓમ શાંતિ ! pic.twitter.com/Ds7jN1uMLk
— C R Paatil (@CRPaatil) February 4, 2025
गुजरात भाजपा ने भी शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, कि ‘अपने सरल एवं सौम्य स्वभाव एवं सरल व्यवहार के लिए जाने जाने वाले कडुना विधान सभा के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय करसनभाई सोलंकी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। ओम शांति।‘
કડીના વિધાનસભાના જનપ્રિય ધારાસભ્ય, સરળ અને સૌમ્ય સ્વભાવ તથા સાદગીપૂર્ણ વ્યવહાર માટે જાણીતા સ્વ.કરશનભાઈ સોલંકીને ભાવપૂર્ણ શ્રદ્ધાંજલિ
ૐ શાંતિ pic.twitter.com/AREcJdRqg2
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) February 4, 2025
बता दें कि हर साल चार फरवरी को लोगों को जागरूक करने के लिए कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को कैंसर की बीमारी को लेकर जागरूक किया जाता है। इस दिन लोगों को कैंसर की बीमारी के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है, ताकि अगर उन्हें इसे लेकर किसी भी प्रकार का लक्षण दिखें, तो वो तुरंत संबंधित डॉक्टर से संपर्क कर सकें।