Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

संसद में BJP सांसद प्रताप सारंगी को लगी चोट, बोले- राहुल गांधी ने धक्का दिया

December 19, 2024

संसद में BJP सांसद प्रताप सारंगी को लगी चोट, बोले- राहुल गांधी ने धक्का दिया

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी संसद में चोटिल हो गए हैं। सारंगी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि धक्का के बाद मैं नीचे गिर गया। इसकी वजह से चोट लग गई। सांरगी ने कहा कि मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जिसके बाद वह मेरे ऊपर गिर गए।

 

राहुल गांधी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

प्रताप सारंगी के आरोप के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कैमरे में सब कैद है। मैं सदन में जाने की कोशिश कर रहा था। बीजेपी के सांसदों ने मुझे धकेला और धमकाया। खड़गे जी को भी धक्का दिया। हमें धक्का-मुक्की से हमें कुछ नहीं होता है। बीजेपी सांसद हमें संसद में जाने से नहीं रोक सकते।

राहुल ने कहा कि मैं संसद के भीतर जाना चाहता था। संसद में जाना मेरा अधिकार है मुझे रोकने की कोशिश की गई। हमें संसद के भीतर जाने से रोका गया. बीजेपी के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने 2.5 kg अफीम और 100 ग्राम हेरोइन की बरामद, चोरी की कार भी जब्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें