नेशनल डेस्क: दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की है। राजा इकबाल सिंह को दिल्ली का नया मेयर चुना गया है, जबकि जयभगवान यादव को डिप्टी मेयर बनाया गया है।
इकबाल सिंह को 133 वोट मिले
मेयर पद पर बीजेपी के राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार मनदीप को केवल 8 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव का बहिष्कार किया और वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
दो साल बाद MCD में BJP की वापसी
इस जीत के साथ ही लगभग दो साल बाद दिल्ली नगर निगम में BJP की वापसी हो गई है। इससे पहले AAP का कब्जा था।
राजा इकबाल सिंह ने क्या कहा?
दिल्ली नगर निगम (MCD) के नए मेयर बनने के बाद राजा इकबाल सिंह का बयान सामने आया। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता ने हमें शहर की समस्याएं हल करने की जिम्मेदारी दी है। AAP पहले ही हार मान चुकी थी। अब हमारा लक्ष्य भ्रष्टाचार खत्म करना और रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करना है।”
AAP ने चुनाव का बहिष्कार क्यों किया?
AAP की पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय और नेता मुकेश गोयल ने आरोप लगाया कि “BJP ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक बना दिया है।” इसलिए उन्होंने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।
कांग्रेस के उम्मीदवार
मेयर पद-मनदीप सिंह, डिप्टी मेयर पद- अरीबा खान लेकिन दोनों को ज्यादा समर्थन नहीं मिला।
MCD की मौजूदा स्थिति:
– कुल सीटें: 250
– फिलहाल सक्रिय सीटें: 238 (12 खाली हैं)
– BJP: 117 सीटें
– AAP: 113 सीटें
– कांग्रेस: 8 सीटें
मेयर चुनाव में वोटिंग कौन-कौन करता है?
– 238 पार्षद
– 10 सांसद (7 लोकसभा, 3 राज्यसभा)
– 14 विधायक (11 BJP, 3 AAP) – विधानसभा अध्यक्ष द्वारा चुने गए

