Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Assembly Elections के लिए BJP ने जारी किया नया कैंपेन सॉन्ग ‘भाजपा दिल्ली में’

January 28, 2025

Delhi Assembly Elections के लिए BJP ने जारी किया नया कैंपेन सॉन्ग ‘भाजपा दिल्ली में’

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। इसके साथ ही सभी दल अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए है। वहीं अब दिल्ली चुनाव में PM मोदी से लेकर CM योगी भी शामिल हो चुके है। इसके साथ ही आरोप- प्रत्यारोप का खेल भी शुरू हो चुका है। इस बीच आज यानी मंगलवार को भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना नया कैंपेन कैंपेन सॉन्ग ‘भाजपा दिल्ली में’ जारी कर दिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

क्या-क्या लाभ मिलेगा 

दरअसल, दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को अपना नया कैंपेन सॉन्ग ‘भाजपा दिल्ली में’ जारी किया। इस सॉन्ग में बीजेपी द्वारा संकल्प पत्र में किए गए वादों का जिक्र किया गया है और दिल्लीवासियों को बताने की कोशिश की गई है कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है तो उन्हें क्या-क्या फायदे होंगे और कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

कैंपेन सॉन्ग का संदेश

इस गाने में यह बताया गया है कि अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती है तो दिल्लीवासियों को किस तरह की योजनाओं का लाभ मिलेगा। बीजेपी ने इस गाने के जरिए अपने संकल्प पत्र की प्रमुख बातों को प्रचारित किया है। पार्टी ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी किया है, जिसमें लिखा गया है, “भाजपा दिल में, दिल में, भाजपा दिल्ली में…”

BJP की चुनावी तैयारी

बीजेपी ने दिल्ली में 40 से ज्यादा जनसभाओं का आयोजन किया है, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। अमित शाह आज दो रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं योगी आदित्यनाथ भी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पहले जारी हुआ था ‘जो राम को लेकर आए’ गाना

कुछ दिन पहले बीजेपी ने एक और कैंपेन सॉन्ग ‘जो राम को लेकर आए, उनका राज होगा’ भी जारी किया था। इस गाने में दिल्ली की प्रमुख समस्याओं को उजागर किया गया था, जैसे प्रदूषण, पीने के पानी की समस्या, और गंदी होती यमुना। इस गाने में दिल्लीवासियों की परेशानियों के बारे में चर्चा की गई थी।

आप ने भी जारी किया था कैंपेन सॉन्ग

आम आदमी पार्टी (आप) ने भी चुनावी प्रचार के लिए अपना कैंपेन सॉन्ग जारी किया था। इस गाने का टाइटल था ‘फिर लाएंगे केजरीवाल’। 3.29 मिनट के इस गाने में आप के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों और उपलब्धियों को दर्शाया गया है। यह गाना मतदाताओं से जुड़ाव बनाने और शासन में निरंतरता पर जोर देने के लिए बनाया गया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होगी, जिसमें सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। इसके बाद, 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। दिल्ली के चुनावी माहौल में इन कैंपेन सॉन्ग्स का अहम रोल है, जो मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए जारी किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें