Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mumbai: अमित शाह बोले- भाजपा मेहनत और लोकतंत्र पर चलती है, वंशवाद पर नहीं

October 27, 2025

Mumbai: अमित शाह बोले- भाजपा मेहनत और लोकतंत्र पर चलती है, वंशवाद पर नहीं

नेशनल डेस्क: मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए कार्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कोई भी कार्यकर्ता मेहनत और योग्यता के दम पर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें:  छठ घाट की तैयारी के दौरान नदी में डूबे 4 बच्चे, गांव में पसरा मातम

विपक्षी दलों पर “परिवारवाद” का आरोप लगाया 

उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर “परिवारवाद” यानी वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा, “भाजपा वह पार्टी है जहाँ एक बूथ अध्यक्ष भी आगे चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। मैं खुद इसका उदाहरण हूं। मैंने 1981 में भाजपा में बूथ अध्यक्ष के रूप में काम शुरू किया था, और पार्टी ने मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का मौका दिया। यह दिखाता है कि भाजपा वंशवाद नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर चलती है।”

 

अमित शाह ने यह भी कहा कि भाजपा में जो व्यक्ति मेहनत करता है और पार्टी के विचारों के साथ काम करता है, वहीं आगे बढ़ता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी जी ने अपने कार्य और समर्पण से साबित किया है कि “देश में अब परिवार की नहीं, काम की राजनीति” ही चलेगी।

यह भी पढ़ें:  छठ घाट की तैयारी के दौरान नदी में डूबे 4 बच्चे, गांव में पसरा मातम

हमने जनता के हित में कठिन से कठिन लड़ाइयां लड़ी

अमित शाह ने बताया कि जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा ने हमेशा संगठन और सिद्धांतों के आधार पर काम किया है। उन्होंने कहा, “हमने देश और जनता के हित में कठिन से कठिन लड़ाइयां लड़ी हैं। भाजपा महाराष्ट्र में मजबूती से खड़ी है और उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है।” इससे पहले, अमित शाह ने मुंबई के मझगांव डॉक पर डीप-सी फिशिंग वेसल्स (समुद्र में गहराई तक जाने वाली आधुनिक मछली पकड़ने की नावों) का उद्घाटन किया।

उन्होंने वहाँ कहा कि भारत की समुद्री स्थिति, लोकतांत्रिक स्थिरता और नौसैनिक शक्ति हिंद-प्रशांत क्षेत्र और “ग्लोबल साउथ” को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही हैं। शाह ने यह भी बताया कि भारत का समुद्री इतिहास 5000 साल पुराना है और अब देश एक नया समुद्री इतिहास लिखने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह बातें भारत समुद्री सप्ताह 2025 के उद्घाटन समारोह में कहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें