Site icon Dainik Savera Times

भाजपा पंजाब और दिल्ली में आप की सरकार गिराना चाहती थी: CM केजरीवाल

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब और दिल्ली में आप की सरकार को गिराना चाहती थी, लेकिन उसका यह मकसद पूरा नहीं हो पाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यहां अपनी पार्टी के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरी गिरफ्तारी के बाद आप और अधिक एकजुट हो गई है।’’ केजरीवाल ने कहा, मेरी गिरफ्तारी से पहले भाजपा के लोग कहते थे कि वे पार्टी तोड़ देंगे और दिल्ली तथा पंजाब में हमारी सरकार गिरा देंगे।

उन्होंने कहा, उनकी यही रणनीति थी कि वे मुझे गिरफ्तार कराएंगे, पार्टी तोड़ देंगे, दिल्ली और फिर पंजाब में भी सरकार गिरा देंगे, लेकिन मेरी गिरफ्तारी के बाद उनकी यह रणनीति विफल हो गई। आप सब टूटे नहीं। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी।

Exit mobile version