Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

अमृतसर में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की शुरुआत, पार्टी के कई दिग्गज नेता हुए शामिल

अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी का शुभारंभ आज भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में माधव विद्या निकेतन में हुआ। ज्ञात रहे कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद पंजाब की पहली प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी आयोजित की गई है। इस दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी के पहले दिन की कार्यकारिणी का आगाज़ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी, सह प्रभारी डॉ.नरेंदर सिंह रैना तथा संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू जी द्वारा दीप प्रज्वलित तथा वन्देमातरम गान द्वारा किया गया। अश्वनी शर्मा द्वारा बैठक में सबसे पहले कार्यकारिणी में प्रस्तावना संदेश पेश किया गया।

विजय रुपानी ने उपस्थित पदाधिकारियों को पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का मार्गदर्शन दिया। इसके उपरंत डॉ. सुभाष शर्मा द्वारा लोकसभा प्रवास योजना तथा नशा व भ्रष्टाचार के विरुद्ध यात्रा के बारे में उपस्थित सभी को विस्तृत जानकारी दी। कार्यकारिणी के दूसरे सैशन में संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू ने उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में बूथ स्तर तक की संगठन की सरंचना को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए। अश्वनी शर्मा ने कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज राज्य की जनता की नज़रें भारतीय जनता पार्टी पर टिकी हुई हैं, क्यूंकि पंजाब की जनता अब अपना तथा राज्य का विकास चाहती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में होने वाली सभी निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर लड़ेगी और भाजपा का कार्यकर्त्ता इसके लिए चुनाव मैदान में डट चुका है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता सड़े जुड़े मुद्दों को और जोर-शोर से उठाने तथा सरकार या प्रशासन द्वारा आवाज़ ना सुने जाने पर जनता को साथ लेकर धरने-प्रदर्शन करने से पीछे ना हटें। पंजाब में बहते नशे के दरिया को रोकने के लिए शर्मा ने कार्यकर्ताओं को नशा पीड़ितों से वार्तालाप कर उसकी समस्या का समाधान करने का आह्वान किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नौजवानों तथा जनता को नशे के विरुद्ध जागृत करने के लिए तथा पंजाब को नशा-मुक्त करने के लिए समूचे पंजाब में राजनीतिक तथा समाजिक स्तर पर मुहीम चलते हुए एक बहुत बड़ी नशा तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध यात्रा का आगाज मार्च महीने से शुरू करेगी, जो कि अगस्त तक चलेगी और यह पंजाब की हर लोकसभा में 18 दिनों तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा को शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बहुत भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा जनता के लिए शुरू की गई जन-कल्याणकारी योजनाओं को गांवों में घर-घर तक पहुँचाने तथा उन्हें इसका लाभ लेनें के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द फरवरी महीने से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा तथा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह समूचे पंजाब की हर विधानसभा में आधे दिन का प्रवास करेंगें तथा रैली को संबोधित भी करेंगें। इस बैठक में कई अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधन किया।

Exit mobile version