Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi चुनाव में BJP की जीत PM Modi की गारंटी के जादू के कारण हुई : Eknath Shinde

February 8, 2025

Delhi चुनाव में BJP की जीत PM Modi की गारंटी के जादू के कारण हुई : Eknath Shinde

BJP Victory in Delhi Elections : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सरकार बनाने की संभावना के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को देते हुए कहा कि ‘‘झूठ की हार’’ हुई है। सत्तारूढ़ शिवसेना के प्रमुख नेता शिंदे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के बाद दिल्ली के मतदाताओं ने भी भाजपा के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है। शिंदे ने कहा कि दिल्ली के विकास में बाधाएं दूर हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को सबक सिखाया, जिसने संविधान के खतरे में होने का झूठा दावा किया था। शिंदे ने कहा, कि ‘यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का जादू है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘झूठ की हार हुई है और मतदाता सत्य के साथ खड़े हैं।’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले सप्ताह पेश किए गए केंद्रीय बजट पर भी अपना फैसला दिया है।

शिंदे ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि दिल्ली चुनाव के लिए आप के निवर्तमान विधायक शिवसेना के संपर्क में थे, लेकिन मतों के विभाजन से बचने के लिए उन्हें मैदान में नहीं उतारा गया क्योंकि उनकी पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें