
पंजाब डेस्क : दैनिक सवेरा ने अमृतसर एयरपोर्ट पर एयरलाइंस की काली भेड़ों के काले धंधे का खुलासा किया है। ये काली भेड़ें, जो एयरलाइन के कर्मचारियों के रूप में काम करती हैं, यात्रियों से बिना किसी सही कारण के अतिरिक्त पैसे वसूलती हैं। यह धोखाधड़ी ज्यादातर एजेंट्स के माध्यम से होती है, जो यात्रियों से पैसे लेते हैं। इसके अलावा, ये काली भेड़े यात्रियों को मौके पर दस्तावेजों में कमी दिखाकर उन्हें परेशान करती हैं और फिर उनसे अतिरिक्त पैसे मांगती हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
रंजीत सिंह की आपबीती
दरअसल, रंजीत सिंह नामक एक युवक ने दैनिक सवेरा से अपनी कहानी साझा की, जिसमें उसने बताया कि उसके साथ भी ऐसी ही धोखाधड़ी की गई। रंजीत के पास कनाडा का चार साल का वैध वीजा था और सभी आवश्यक दस्तावेज भी थे। लेकिन 13 फरवरी को जब वह अमृतसर एयरपोर्ट पर कनाडा की फ्लाइट के लिए पहुंचा, तो एयरलाइन के कर्मचारियों ने बिना कोई ठोस वजह बताए उसे बोर्डिंग से रोक दिया। उसने एयरलाइन को सभी दस्तावेज दिखाए, फिर भी उसे फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया। इसके बाद एयरलाइन ने उसकी टिकट पर एक नोट लिखकर उसे बोर्डिंग से मना कर दिया। इस वजह से वह कनाडा नहीं जा सका।
काली भेड़ों का नेटवर्क
रंजीत के अलावा, ऐसे कई अन्य लोग भी हैं जो एयरलाइंस की काली भेड़ों का शिकार हुए हैं। दैनिक सवेरा के खुलासे के बाद, अब लोग धीरे-धीरे सामने आकर अपनी आपबीती साझा कर रहे हैं। कई यात्रियों के पास विदेश यात्रा के लिए वैध दस्तावेज़ होते हुए भी कुछ कमी हो सकती है, जिसकी वजह से वे ऐसे एजेंट्स से संपर्क करते हैं जिनकी एयरलाइंस में सेटिंग होती है। इन एजेंट्स की मदद से यात्री बिना किसी परेशानी के बोर्डिंग करा लेते हैं। यह पूरी धोखाधड़ी ‘कढची’ के नाम से जानी जाती है। कढची कराने के लिए यात्रियों से बड़ी रकम वसूली जाती है। दैनिक सवेरा जल्द ही इस काले धंधे में शामिल काली भेड़ों के नाम सार्वजनिक करेगा, ताकि लोग इस धोखाधड़ी से बच सकें और सच्चाई सामने आ सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...