Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Blinkit पर धोखाधड़ी का आरोप! सामान मंगवाने वाले हो जाएं सावधान… आप भी हो सकते है शिकार

December 29, 2024

Blinkit पर धोखाधड़ी का आरोप! सामान मंगवाने वाले हो जाएं सावधान… आप भी हो सकते है शिकार

बेंगलुरु : आजकल के समय में लोग अपने घर पर बैठे-बैठे आसानी से किसी भी सामान को मंगवा सकते हैं। चाहे वह राशन, सब्जियां या फिर अन्य कोई भी सामान हो, अब लोग ऑनलाइन शॉपिंग को ऑफलाइन खरीदारी की तुलना में अधिक पसंद करने लगे हैं। इसके लिए इंटरनेट पर कई ऐप्स उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप किसी भी सामान को घर बैठे मंगा सकते हैं। ऐसे में आपने भी शायद Blinkit ऐप का नाम सुना होगा, जो ऑनलाइन शॉपिंग के लिए काफी पॉपुलर है। हालांकि, अब इस ऐप पर एक फ्रॉड का आरोप लगने की खबर सामने आई है। चलिए जानते है इस खबर को विस्तार से…

ब्लिंकिट ऐप पर धोखाधड़ी का दावा

दरअसल, बेंगलुरु के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि ब्लिंकिट ऐप ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। शख्स का कहना था कि उसने Blinkit पर 5 लीटर तेल + 1 लीटर फ्री तेल का ऑर्डर किया था, लेकिन जब उसे डिलीवरी मिली, तो उसमें 1 लीटर फ्री तेल नहीं था।

ग्राहक को मिला सिर्फ 5 लीटर तेल

आपको बता दें कि इस शख्स ने अपने पोस्ट में बताया कि उसने 1072 रुपये में यह ऑफर खरीदी थी, जिसमें 6 लीटर तेल मिलने की बात थी (5 लीटर + 1 लीटर फ्री)। लेकिन, जब डिलीवरी आई, तो उसे केवल 5 लीटर तेल ही मिला और 1 लीटर फ्री तेल गायब था। इस पर उसने ब्लिंकिट से शिकायत की, लेकिन कंपनी ने उसे केवल 100 रुपये का कूपन दिया, जो उसकी शिकायत का सही समाधान नहीं था। शख्स का कहना था कि 1 लीटर तेल की कीमत 178 रुपये थी, लेकिन ब्लिंकिट ने उसे केवल 100 रुपये का कूपन दे दिया, जो असल कीमत से काफी कम था। ग्राहक ने इसे फ्रॉड मानते हुए आरोप लगाया कि कंपनी इस तरह से अपने कस्टमर्स को धोखा दे रही है।

पोस्ट वायरल होने के बाद रिफंड

इस मामले के वायरल होने के बाद ब्लिंकिट ने इस शख्स को 180 रुपये का रिफंड दिया, जो अब तक की असल कीमत के हिसाब से थोड़ी बहुत मुआवजा देने वाली रकम थी। फिर भी, यह रिफंड वास्तविक नुकसान से कम था। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि कई बार ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि कहीं कोई धोखाधड़ी तो नहीं हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें