Site icon Dainik Savera Times

BMW दुर्घटना आरोपी गगनप्रीत कौर को मिली जमानत, वित्त मंत्रालय के अधिकारी की गई थी जान

नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने शनिवार को बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामले में आरोपी गगनदीप मक्कड़ को जमानत दे दी। अदालत ने गगनप्रीत कौर को ₹100,000 के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतों पर जमानत दी। आपको बतादें, कि इस दुर्घटना में वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ कर्मचारी नवजोत सिंह की मौत हो गई थी। इस महीने की शुरुआत में 38 वर्षीय गगनदीप मक्कड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बीएमडब्ल्यू कार चलाते समय दिल्ली के धौला कुआं इलाके में नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी थी।

नवजोत सिंह, जो वित्त मंत्रालय के मामलों के विभाग में उप सचिव थे, बंगला साहिब गुरुद्वारे से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनके सामने बीएमडब्ल्यू कार आई और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में नवजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पत्नी को भी आई गंभीर चोटें
इस दुर्घटना में नवजोत सिंह की पत्नी भी उनके साथ थीं। उन्हें भी गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल ले जाने में हुई देरी
गगनदीप मक्कड़ और उनके परिवार ने नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को दुर्घटना स्थल से लगभग 19 किलोमीटर दूर एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अपनी जांच में इस बात पर ध्यान दिया कि आसपास कई अस्पताल उपलब्ध थे, लेकिन उन्हें नजदीकी सुविधा के बजाय इतनी दूर अस्पताल ले जाया गया।

 

Exit mobile version