अमेरिका। बोइंग का ‘स्टारलाइनर’ यान शुक्रवार को अंतरिक्ष यात्री-सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के बिना ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती पर लौटा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने के छह घंटे बाद ‘स्टारलाइनर’ न्यू मेक्सिको के ‘व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज’ पर उतरा। ‘स्टारलाइनर’ ने लंबे इंतजार के बाद जून में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, यान के ‘थ्रस्टर’ में समस्या आने और हीलियम लीक होने के कारण वह अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने में नाकाम रहा।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो पायलट अब अगले साल तक आईएसएस पर ही रहेंगे। महीनों तक विल्मोर और विलियम्स की वापसी को लेकर सवाल उठते रहे, क्योंकि इंजीनियर यान में आई समस्याओं को समझने के लिए जूझते रहे। व्यापक परीक्षण के बाद बोइंग ने कहा था कि ‘स्टारलाइनर’ धरती पर वापसी की यात्र के लिए सुरक्षित है, लेकिन नासा ने इससे असहमति जताई थी और इसके बजाय ‘स्पेसएक्स’ से अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने का फैसला किया था। ‘स्पेसएक्स’ यान का इस महीने के अंत तक प्रक्षेपण नहीं किया जाएगा, जिसका मतलब है कि विल्मोर और विलियम्स फरवरी तक अंतरिक्ष में रहेंगे।
Touchdown, #Starliner! The uncrewed spacecraft landed at New Mexico’s White Sands Space Harbor at 12:01 am ET (0401 UTC) on Saturday, Sept. 7. pic.twitter.com/Q5lITEzATn
— NASA (@NASA) September 7, 2024
अनुभवी अंतरिक्ष यात्री और नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन विल्मोर और विलियम्स अंतरिक्ष में अपने आप को व्यस्त रख रहे हैं और मरम्मत-रखरखाव कार्य एवं प्रयोगों में मदद कर रहे हैं। वे अब अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद सात अन्य यात्रियों के साथ काम कर रहे हैं। नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अंतरिक्ष दल का ध्यान ‘स्टारलाइनर’ की वापसी पर इस कदर केंद्रित रहा है कि उनके पास बोइंग की अगली परियोजना के बारे में सोचने का वक्त ही नहीं था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...