Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड एक्ट्रेस Nargis Fakhri की बहन आलिया हुईं गिरफ्तार, Ex-बॉयफ्रेंड और दोस्त को जिंदा जलाने का आरोप

December 3, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस Nargis Fakhri की बहन आलिया हुईं गिरफ्तार, Ex-बॉयफ्रेंड और दोस्त को जिंदा जलाने का आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का नाम अचानक से चर्चा में आ गया है। जहां, उनकी बहन आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क में हत्या और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली खबरों की मानें तो आलिया के अंदर जलन और गु्स्से की भावना ने घर कर लिया था। आरोप है कि इस बीच अपना आपा खोते हुए आलिया ने आग लगा दी, जिसकी वजह से उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड की मौत हो गई। इन संगीन आरोपों को लेकर अभी आलिया की तरह से कोई सफाई नहीं दी गई है। आलिया को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी फिलहाल उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है।

नरगिस फाखरी ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनकी मां ने जरूर आलिया का बचाव किया है। उन्होंने आरोपों पर अविश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है। वह हर किसी का ख्याल रखने वाली इंसान है। उसने हर किसी की मदद करने की कोशिश की है।

Nargis Fakhri: बॉलीवुड एक्ट्रेस नगरिस फाखरी की बहन गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड को  जिंदा जलाने का लगा आरोप | Nargis Fakhri sister arrested in America accused  of burning boyfriend alive

एक पोस्ट के अनुसार एडवर्ड, जैकब्स की मां ने खुलासा किया कि जैकब्स और आलिया ने इस दुखद घटना से एक साल पहले ही अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। ब्रेकअप के बावजूद कथित तौर पर आलिया ने उनका पीछा करना जारी रखा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जैकब्स और एटियेन (वर्तमान गर्लफ्रेंड) रोमांटिक रिश्ते में नहीं थे बल्कि सिर्फ दोस्त थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें