Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉयफ्रेंड ने पैट्रोल डालकर ओलंपिक महिला एथलीट को जिंदा जलाया, अस्पताल में जिंदगी से…

September 5, 2024

बॉयफ्रेंड ने पैट्रोल डालकर ओलंपिक महिला एथलीट को जिंदा जलाया, अस्पताल में जिंदगी से…

नई दिल्ली। हाल ही में पेरिस ओलंपिक्स का समापन हुआ है। लेकिन इन खेलों में हिस्सा लेने वाली एक एथलीट के साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में सुनकर आपका दिल दहल उठेगा। दरअसल, इस्ट अफ्रीका देशों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा एक बड़ा मुद्दा है। केन्या में 34 प्रतिशत ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने शारीरिक हिंसा का सामना किया है। इस देश में ओलंपियन भी सुरक्षित नहीं है। रेबेका ने हाल ही में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया था।

जहां, केन्या में रहने वाली उगांडा की एथलीट रेबेका चेपटेगई को उनके बॉयफ्रेंड ने आग लगाकर जला दिया। बताया जा रहा है कि वह वेस्टर्न नजोए काउंटी में अपने घर में थी। आसपास के लोगों ने बताया कि उनका अपने बॉयफ्रेंड डिकसन नदेमा के बीच झगड़ा हो रहा था। जिस जमीन पर वह घर बना है उसी को लेकर बहस हो रही थी। दोनों का झगड़ा इतना गंभीर था कि उनकी आवाजें घर से बाहर आ रही थी।

इसी लड़ाई के बाद डिकसन ने रेबेका पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। डिक्सन पेट्रोल की जरकीन साथ लेकर घर आए थे। एफपी के मुताबिक रेबेका गंभीर रूप से घायल हैं। उनका शरीर 75 प्रतिशत जल चुका है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज भी चला। लेकिन पिछली रात उसके शरीर के सारे ऑर्गन्स ने काम करना बंद कर दिया और आज उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें