Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking : फूलों से सजी इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में निकलेगी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा

April 27, 2023

Breaking : फूलों से सजी इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में निकलेगी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा

चंडीगढ़: पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इस समय सियासत में शोक की लहर छाई है। प्रकाश सिंह बादल का आज अंतिम संस्कार उनके गांव बादल में किया जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा कुछ ही समय में फूलों से सजी इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में निकलेगी। सभी मंत्रियों ने इस बात का दुःख जताया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के सभी सरकारी अदारो में अवकाश की घोषणा की है।

बता दें पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, जो अस्थमा से पीड़ित थे। वह 95 वर्ष के थे।बादल के परिवार में उनके बेटे और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनकी सांसद बेटी परनीत कौर हैं।

फोर्टिस अस्पताल के एक मीडिया बुलेटिन में कहा गया है कि प्रकाश सिंह बादल को 16 अप्रैल को ब्रोन्कियल अस्थमा के कारण सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 अप्रैल को उनकी सांस की स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था।इलाज के साथ-साथ उन्हें एनआईवी और एचएफएनसी सपोर्ट दिया जा रहा था। कार्डियोलॉजी और पल्मोनोलॉजी विशेषज्ञों और क्रिटिकल केयर टीम उनका इलाज दिगंबर बेहरा की देखरेख में कर रही थी। अस्पताल के बयान में कहा गया है कि उचित चिकित्सा प्रबंधन के बावजूद प्रकाश सिंह बादल की सांस थम गई।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें