Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: लुधियाना में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत

April 30, 2023

Breaking: लुधियाना में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत

लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र की फैक्टरी से गैस रिसाव होने से 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग बेसुध हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। बता दें पुलिस ने फैक्टरी के आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है। इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की तरफ से अभी जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि यह फैक्टरी बंद पड़ी थी। गैस रिसाव कैसे हुआ, इसके बारे में जांच जारी है। फैक्टरी मालिक के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फैक्टरी के आसपास बने घरों में जो लोग रह रहे थे उनमें से भी कई लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। एक किराना दुकान के संचालक की भी मौत हो गई है। घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पुलिस फैक्टरी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें