Dainik Savera Times

Breaking: कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस और IPS ज्योति यादव ने रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज शादी के बंधन मे बंध गए। आईपीएस अफसर जयोति यादव से उनका विवाह हुआ है। ज्योति यादव पंजाब पुलिस में एसपी हैं। पंजाब जिले रोपड़ के नंगल में गुरुद्वारा भंबोर साहिब में आज सुबह आठ बजे उनके आंनद कारज हुए। बता दें इस शादी की पार्टी आज शाम को है। इसमें कई नेताओं के पहुंचने की उमीद जताई जा रही है।

ज्योति यादव पंजाब पुलिस में एसपी हैं। पंजाब के मानसा में बतौर एसपी उनकी तैनाती है। पहले वो लुधियाना में ADCP भी रह चुकी है। आईपीएस ज्योति यादव का परिवार हरियाणा के गुरुग्राम में रहता है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरह ज्योति यादव भी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। इस शादी की पार्टी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगंवत मान भी शामिल हुए। साथ ही आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशीप भी शामिल हुई।

 

Exit mobile version