Site icon Dainik Savera Times

BREAKING : IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, Nagpur में इमरजेंसी लैंडिंग

BREAKING :  जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट को Nagpur में इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया। इंडिगो के अनुसार, नागपुर में लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार दिया गया और तुरंत ही अनिवार्य सुरक्षा जांच शुरू की गई।

 

इंडिगो ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए एक बयान जारी कर कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हैं। इंडिगो ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना के बाद बम निरोधक दस्ते और सुरक्षाकर्मी विमान की गहन जांच में जुट गए।

Exit mobile version