Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : थाने के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दिखा धुएं का गुबार; मौके फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां मौजूद

September 8, 2024

BREAKING : थाने के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दिखा धुएं का गुबार; मौके फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां मौजूद

नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के बकावाला इलाके में एक कपड़ा फैक्टरी में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा, हमें सुबह 6.55 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कम से कम 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

दमकल विभाग के डिप्टी फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय ने कहा कि उन्हें 6:55 बजे आग लगी थी मिली थी। अधिकार ने बताया कि ये एक कमर्शियल गोदाम सह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है, जिसके कारण यहां भारी मात्रा में सामान भरा हुआ था। आग की सूचना मिलने पर शुरू में 4 गाड़ियां भेजी गई थी। स्थिति को समझते हुए और गाड़ियां भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि यहां एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ था। काफी मात्रा में समान होने के कारण ये आग फैल गई। अधिकारी ने आगे बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कुछ ही देर में आग पूरी तरह से बुझा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें