Site icon Dainik Savera Times

Breaking : जम्मू कश्मीर के सिधरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, ट्रक में छुपे तीन आतंकियों को मार गिराया

जम्मू शहर के बाहरी इलाके सिधरा में आतंकियों और सुरक्षाबल में मुठभेड़ हुई है। जिसमें एडीजीपी जम्मू ने बताया कि इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। फिलहाल तीन को मार गिराया गया है। जब गोलीबारी हुई तब आतंकवादी एक ट्रक में थे। दोनों ओर से गोलीबारी 08 बजकर 35 मिनट पर पूरी तरह से रुक गई। मारे गए आतंकवादी का शव बरामद किए गए हैं और अब तलाशी जारी है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में बीते माह से आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबल ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चला रहे है। सुरक्षाबलों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में लोकल रिक्रूटमेंट अब केवल कुछ ही जिलों में हो रहा है वो भी न के बराबर।

Exit mobile version