Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bandra Terminus stampede: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, कई यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर, त्यौहारों से पहले घर जाने की जद्दोजहद में उमड़ी भीड़

October 27, 2024

Bandra Terminus stampede: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, कई यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर,  त्यौहारों से पहले घर जाने की जद्दोजहद में उमड़ी भीड़

मुंबई। मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की के दौरान मची भगदड़ में नौ लोग घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह पांच बजकर 56 मिनट पर हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पर चड़ के लिए यात्रियों की भारी भीड़ थी। सभी घायलों को भाभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान शबीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चूमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत सहानी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) के रूप में की गयी है।

घायल यात्रियों को बांद्रा के बाबा अस्तपाल में कराया गया भर्ती 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि दीवाली से पहले त्योहारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। भगदड़ की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, यात्री जिसमें फर्श पर लेटे हुए हैं। वहीं, कई यात्री चोटिल हैं। फर्श पर खून फैला हुआ दिख रहा है।  बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 22921 से यात्रा करने के लिए आए लोगों की भीड़ इतनी थी कि भगदड़ मच गई। हादसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुआ। भगदड़ में घायल हुए यात्रियों को बांद्रा के बाबा अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।  9 यात्रियों में से 7 की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, जबकि 2 यात्रियों की स्थिति गंभीर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें