Site icon Dainik Savera Times

Breaking: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ISI Module के तीन लोग किये गिरफ्तार, DGP Gaurav Yadav ने दी जानकारी

Breaking — पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा यूनिट ने ISI module के तीन लोग गिरफ्तार किये हैं। पुलिस के मुताबिक ये तीन लोग संगरूर जेल में बंद लोगों के संपर्क में थे। अरेस्ट किए गए लोगों से 8 पिस्टल , 9 मैगजीन और 30 ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं।जिन लोगों को बठिंडा पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने गिरफ्तार किया है यह बठिंडा में ही एक हिंदू लीडर को अपना निशाना बनाने वाले थे। पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसके तहत उन्होंने कार्रवाई की और बठिंडा में ही गोविंदपुरा नहर के नजदीक नाकाबंदी करके इनको काबू किया तो उनकी हिरासत से करीब 8 पिस्तौल और 9 मैगजीन और 30 लाइव कैटिगरीज बरामद किए गए पुलिस ने इन लोगों को आगे पूछताछ के लिए रखा है और आज अदालत में पेश करके इनका डिमांड हासिल किया जाएगा। किस हिंदू नेता को मारने के लिए यह वहां पहुंचे थे इस बात की अभी पुलिस जानकारी नहीं दे रही। बता दें के 32 ओर 30 बोर के है पिस्टल, एक कार भी हुई बरामद। बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद में थे ये लोग। इसके बाद पुलिस अब जाँच में जुट गई है।

 

Exit mobile version