Site icon Dainik Savera Times

Operation Sindoor : एयरस्ट्राइक के बाद ब्रिटेन के पूर्व PM ने किया भारत का समर्थन, कहा- हमारा दिल पीड़ितों के लिए…

नेशनल डेस्क : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत के आत्मरक्षा में लिए गए कदमों का समर्थन किया है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी देश को यह मंजूर नहीं करना चाहिए कि किसी और देश की जमीन से उस पर आतंकी हमले हों। भारत ने आतंकवाद के ढाँचे पर जो कार्रवाई की है, वह पूरी तरह से उचित है। सुनक ने आगे कहा कि आतंकवादियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जानी चाहिए। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

आतंकी हमले की ऋषि सुनक ने की निंदा

आपको बता दें कि ब्रिटेन की पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने इस हमले को बर्बर बताया और कहा कि इस घटना ने नवविवाहितों, बच्चों और जश्न मना रहे परिवारों की जिंदगियां छीन लीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा… “हमारा दिल पीड़ितों के लिए टूट गया है। ब्रिटेन शोक मनाने वालों के दुख में भारत के साथ खड़ा है। आतंक कभी नहीं जीतेगा।”

प्रीति पटेल ने भी दिया भारत को समर्थन

ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल ने भी भारत का जोरदार समर्थन किया। उन्होंने ब्रिटेन की संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में कहा कि भारत को आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह एक क्रूर हमला था।

ब्रिटेन को मिलकर करना चाहिए काम

प्रीति पटेल ने यह भी कहा कि ब्रिटेन को अब आतंकवाद के खिलाफ भारत जैसे मित्र देशों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह ज़ोर दिया कि आतंक के खतरे को रोकने के लिए वैश्विक साझेदारी जरूरी है।

दुनिया को भारत के साथ खड़ा होना चाहिए

ऋषि सुनक और प्रीति पटेल जैसे वरिष्ठ नेताओं के बयानों से यह साफ हो गया है कि भारत के खिलाफ हो रहे आतंकी हमलों पर अब चुप्पी नहीं रहेगी। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के साथ एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाना होगा।

Exit mobile version