Site icon Dainik Savera Times

पश्चिम बंगाल में ड्यूटी पर तैनात BSF के जवान ने अपने सहकर्मी को गोलियों से भूना, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के जवान ने अपने साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना एक विवाद के बाद हुई, जब BSF के जवान ने अपने सहकर्मी रतन लाल सिंह (38 वर्ष) पर इंसास राइफल से 13 गोलियां चला दीं। आरोपी जवान की पहचान एसके मिश्रा के रूप में की गई है।

13 राउंड गोलियां की फायर 
पुलिस के अनुसार आरोपी जवान एसके मिश्रा राजस्थान का निवासी है और 119 बीएन बीएसएफ का हिस्सा था। उसने अपनी इंसास राइफल से रतन लाल सिंह पर 13 गोलियां दागी, जिनमें से कम से कम 5 गोलियां रतन लाल सिंह के सीने में लगीं। इस फायरिंग से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में हुई मौत
आहत जवान को पहले नजदीकी अनूपनगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर उसे जंगीपुर के एक मेडिकल सेंटर में ले जाया गया, जहां उसे मृत बताया गया।

आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से राइफल भी बरामद की गई। अब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

बीएसएफ ने दिया ये बयान
बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि वे पुलिस को पूरी तरह से सहयोग करेंगे। साथ ही, बीएसएफ ने इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए अपनी जांच भी शुरू कर दी है।

 

Exit mobile version