Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटी BSF, तबाह की 72 चौकियां… सामने आया ऑपरेशन सिंदूर का नया video

नेशनल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। हाल ही में, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की 72 चौकियों को तबाह कर दिया है।

बीएसएफ ने इसका एक नया वीडियो भी जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकी ठिकानों पर बीएसएफ ने सटीक हमले किए। वीडियो में दिखाया गया है कि पाकिस्तान रेंजर्स अपनी जान बचाते हुए भाग रहे हैं और साथ ही आतंकवादी ठिकानों और चौकियों को ध्वस्त किया जा रहा है।


बीएसएफ के प्रमुख शशांक आनंद का बयान
बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक शशांक आनंद ने मीडिया को बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तान के अखनूर, सांबा और आरएस पुरा सेक्टरों में कई आतंकी लॉन्च पैड (training camps) को तबाह कर दिया है। इनमें लोनी, मस्तपुर और छब्बारा जैसे ठिकाने शामिल हैं। शशांक आनंद ने बताया कि 9-10 मई को पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के अखनूर सेक्टर में बीएसएफ की चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसका बीएसएफ ने सख्ती से जवाब दिया और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लॉन्च पैड लोनी पर हमला किया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएफ ने कई दुश्मन चौकियों, बंकरों और टावरों को नष्ट किया। कुल मिलाकर, बीएसएफ ने पाकिस्तान की 72 चौकियों और 47 अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया और तबाह किया। इस हमले में बीएसएफ के किसी भी सैनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ, और उनकी संपत्ति या बुनियादी ढांचे को भी कोई क्षति नहीं हुई। इस ऑपरेशन का मकसद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट करना और भारतीय सीमाओं को सुरक्षित रखना था।

Exit mobile version