Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के इस इलाके में फिर ढही 4 मंजिला इमारत… मलबे में 12 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

July 12, 2025

दिल्ली के इस इलाके में फिर ढही 4 मंजिला इमारत… मलबे में 12 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई जिसके मलबे में 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। आपको बता दें कि पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मलबे में करीब 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अभी तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

गाड़ियां मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की 7 गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एनडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “हमें सुबह 7 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।”

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन इमारत गिरने की घटना

वही इससे पहले शुक्रवार देर रात उत्तरी दिल्ली के आजाद मार्केट के पास भी एक चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के नीचे सूटकेस और तिरपाल की दुकानें थीं और पास ही मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। दमकलकर्मियों ने मलबे से 46 वर्षीय एक व्यक्ति को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर मोर्चा संभाला।

सदर बाजार में भी गिरीं तीन इमारतें

इसी दिन यानी शुक्रवार को ही रात करीब 2 बजे सदर बाजार के मिठाईपुल इलाके में तीन जर्जर इमारतें अचानक ढह गईं। यहां भी दिल्ली मेट्रो टनलिंग का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार, इन इमारतों को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था। 12 जून को कई इमारतों को खाली कराने की कार्रवाई भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद हादसा हो गया।

सरकार की ओर से मृतक के परिवार को ₹5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है। इस घटना पर डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) ने बयान जारी कर कहा है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें