Site icon Dainik Savera Times

रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए झगडे के दौरान चली गोली, दो घायल

बटाला : बटाला में आए दिन बढ़ रही घटनाओं के कारण यह शरारती तत्वों का पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है। ताजा घटना बटाला के मालवे की कोठी में उस समय सामने आई जब पालतू कबूतर के पुराने विवाद को लेकर देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। कुछ देर बाद एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर में हथियार सहित घुस गया और हमला कर दिया। इस हमले के दौरान चलाई गई 315 बोर की गोलियों के चार खाली खोल भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल बटाला पुलिस ने कहा कि जांच की जाएगी और जांच के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पकड़े गए हमलावरों के साथी दविंदर कुमार ने कहा कि उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और अपने घर के अंदर ले जाकर पीटा। इस दौरान मैं घायल हो गया। उसने कहा कि किसने हमला किया और क्यों गोलियां चलाईं गईं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Exit mobile version