Site icon Dainik Savera Times

Breaking: लुधियाना कोर्ट परिसर के बाहर चली गोलियां, हिरासत में 2 लोग

लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कॉम्प्लेक्स के बाहर दो गैंगस्टरों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक के हाथ पर गोली लगने से वह गंभीर रूप घायल हो गया है। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं गोलियां चलने से इलाके में भगदड़ मच गई। वहीं घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक इस घटना को कोई गैंग वार का एंगल नहीं दिया गया है।

Exit mobile version