Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम जारी, एक भी ड्रग डीलर को बख्शा नहीं जाएगा : अरविंद केजरीवाल

March 26, 2025

पंजाब में नशे के खिलाफ मुहिम जारी, एक भी ड्रग डीलर को बख्शा नहीं जाएगा : अरविंद केजरीवाल

पंजाब डेस्क : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार ने नशे के खिलाफ एक जबरदस्त लड़ाई शुरू की है। इसके तहत नशे के कारोबार और इसके विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पंजाब के डीजीपी ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘ड्रग्स के खिलाफ हमारी जंग तेज हो गई है।

नशे के बड़े सप्लायर्स के खिलाफ कार्रवाई

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस मुहिम के अगले चरण में, नशे के बड़े सप्लायर्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि अब तक जो लोग नशे का कारोबार चला रहे थे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। यह कदम नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए उठाया जाएगा।

“उड़ता पंजाब” के नाम से बदनाम किया…

केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी की सरकारों के दौरान पंजाब को “उड़ता पंजाब” के नाम से बदनाम किया गया। इन सरकारों ने नशे के कारोबार को बढ़ावा दिया, जिससे राज्य की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि यह मुहिम नशे की समस्या को समाप्त करने के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा है।

बदलता पंजाब, लोगों की साझा कोशिश

केजरीवाल ने यह भी कहा कि अब पंजाब के लोग मिलकर “बदलता पंजाब” बना रहे हैं। यह बदलाव सिर्फ एक सरकार का नहीं, बल्कि पूरे राज्य के नागरिकों की साझा कोशिश का परिणाम है। लोग नशे के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं और इसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार नशे के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे से मुक्त करने का यह अभियान जारी रहेगा और इसमें कोई भी आरोपी या सप्लायर बख्शा नहीं जाएगा।

पाकिस्तानी तस्करों से जुड़ी हुई…

आपको बता दें कि हाल ही में अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया था कि इस गिरोह की सरगना मंदीप कौर पाकिस्तानी तस्करों से जुड़ी हुई है और ड्रोन के जरिए भारत में हेरोइन भेजती थी।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मनदीप कौर का एक व्यक्ति से संबंध था जिसने उसे पाकिस्तान में ड्रग तस्करों से मिलवाया था। मनदीप कौर, जो एक विधवा है, कभी-कभी अपनी आपराधिक गतिविधियों को छिपाने के लिए पुलिस की वर्दी पहनकर अपराध करती थी। उनका पैतृक घर तरनतारन के खालदा गांव में स्थित है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस अभियान में 5.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें