Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Canada: ओंटारियो में गोली लगने से भारतीय छात्रा की हुई मौत… मामले की जांच में जुटी पुलिस

April 19, 2025

Canada: ओंटारियो में गोली लगने से भारतीय छात्रा की हुई मौत… मामले की जांच में जुटी पुलिस

Canada : कनाडा में गोलीबारी की घटना में 21 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। छात्रा काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ी थी, तभी एक अन्य वाहन में सवार व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली उसे लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है, जो हैमिल्टन, ओंटारियो स्थित मोहॉक कॉलेज की छात्रा है। हैमिल्टन पुलिस बुधवार को हुई घटना की जांच कर रही है।

भारतीय महावाणिज्य दूतावास में छात्रा की मौत पर जताया दुःख 

टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम हैमिल्टन, ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत से बेहद दुखी हैं।

दो वाहनों में हुई गोलीबारी…छात्रा के सीने में जा लगी गोली

अधिकारी ने कहा, “स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह निर्दोष था और दो वाहनों में सवार लोगों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस हत्या मामले की जांच जारी है। हम उसके परिवार के साथ निकट संपर्क में हैं और उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।” “इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।”

हैमिल्टन पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्हें शाम 7:30 बजे हैमिल्टन में अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड के पास गोलीबारी की खबर मिली। बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे यह घटना घटी। बयान में कहा गया कि जब पुलिस पहुंची तो रंधावा घायल अवस्था में मिले और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

फायरिंग के बाद फरार हुआ कार सवार यात्री

जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से प्राप्त वीडियो के माध्यम से यह निर्धारित किया कि काली कार में सवार एक यात्री ने सफेद कार में सवार लोगों पर गोलियां चलाईं। बयान में कहा गया कि दोनों वाहन घटनास्थल से भाग गये। गोलियां पास के एक घर की खिड़की पर लगीं, जहां कुछ ही फीट की दूरी पर लोग टेलीविजन देख रहे थे। उनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें