Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार और बाइक की जोरदार टक्कर…उड़े परखच्चे, कई फीट ऊपर हवा में उछला राइडर, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video

September 20, 2024

कार और बाइक की जोरदार टक्कर…उड़े परखच्चे, कई फीट ऊपर हवा में उछला राइडर, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video

गुरुग्राम : गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पर 23 साल के बाइक राइडर अक्षत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक द्वारका के पोचनपुर का रहने वाला था। अक्षत हर रविवार को अपने दोस्तों के साथ बाइक राइडिंग के लिए जाता था। बीते रविवार को सुबह करीब 6 बजे अक्षत अपने दोस्तों के साथ बाइक राइडिंग के लिए दिल्ली के द्वारका से निकला था। उसके सभी दोस्त गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल पर इकट्ठा होकर वहां से बाइक राइडिंग के लिए साथ निकलते थे।

गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ फेज 2 के एरिया में गलत साइड से एक तेज रफ्तार एक्सयूवी300 कार आ रही थी। कार से अक्षत की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही अक्षत की मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए। अक्षत के दूसरी बाइक पर पीछे चल रहे उसके दोस्त प्रद्युमन उस समय अक्षत की वीडियो भी बना रहा था और यह पूरी घटना वीडियो में भी कैद हो गई। मृतक अक्षत के दोस्त प्रद्युमन ने हादसे के बाद उसे बचाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि कोर्ट से कार चालक को जमानत मिल गई है। यह पहला मामला नहीं है। इस तरह के पहले भी मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें बाइक राइडर्स की मौत हो चुकी है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है की बाइक चलाते वक्त अपनी रफ्तार पर कंट्रोल रखें। लोगों को भी गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई है।

एसीपी विकास कौशिक ने कहा कि मृतक के परिवार को हम न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गोल्फ कोर्स रोड पर साइबर सिटी के पास ये बाइक राइडर जा रहे थे। गलत साइड से एक कार आ रही थी, जिस कारण ये एक्सीडेंट हुआ। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और अपना प्राइवेट काम करते हैं।

उन्होंने पूछताछ में बताया कि जल्दबाजी में और समय को बचाने के लिए उन्होंने रॉग साइड ली और इसी वजह से ये एक्सीडेंट हुआ। हमने संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार में दो लोग सवार थे। उनका कहना है कि वो बाहर से यहां आए थे। अपने समय को बचाने के लिए उन्होंने रॉग साइड जाने का फैसला किया। हम कानून के तहत कार्रवाई कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें