खेल डेस्क। यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल में स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने इटली के खिलाड़ी जानिक सिनर को हराकर खिताब जीत लिया। यह जीत अल्काराज के करियर के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई। लेकिन कोर्ट के बाहर भी एक दिलचस्प कहानी देखने को मिली। अमेरिकी मॉडल ब्रूक्स नादेर का नाम दोनों खिलाड़ियों के साथ जुड़ा देखा गया। उनकी मौजूदगी ने मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा पैदा कर दी।

इंस्टाग्राम पर 17 लाख फॉलोअर्स
ब्रूक्स नादेर स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड की प्रसिद्ध स्विमसूट मॉडल हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 17 लाख फॉलोअर्स हैं। यूएस ओपन के दौरान वह कई मैचों में नजर आईं। शुरुआती अफवाहें उन्हें जानिक सिनर के साथ जोड़ रही थीं। लेकिन जब अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में आर्थर रिंडरकनेह को सीधे सेटों में हराया, तब ब्रूक्स की मौजूदगी ने सबको हैरान कर दिया। अल्काराज ने न केवल फाइनल में सिनर को हराया, बल्कि अफवाहों के मुताबिक, कथित तौर पर ब्रूक्स नादेर का दिल भी जीत लिया।
बहन ने किया अफवाहों का खुलासा
ब्रूक्स की छोटी बहन ग्रेस ऐन ने न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान मीडिया के सामने कहा कि ब्रूक्स और अल्काराज के बीच सच में रिश्ता है। ग्रेस ने एक रेडियो इंटरव्यू में भी बताया कि ब्रूक्स के डीएम में कई एथलीट्स के मैसेज आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएस ओपन के दौरान ब्रूक्स नादेर ने दोनों खिलाड़ियों – अल्काराज और सिनर – के साथ समय बिताया, लेकिन अंत में उन्होंने अल्काराज का हाथ थामा।

ब्रूक्स नादेर का रोमांटिक सफर
ब्रूक्स नादेर का प्यार और रिश्तों का सफर हमेशा से चर्चा में रहा है। उन्होंने अरबपति बिली हेयर से तलाक लिया। इसके बाद वह ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस कॉन्स्टेंटाइन-अलेक्सियोस के साथ भी देखी गईं। डांसिंग रियलिटी शो ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ में उनके को-स्टार ग्लेब सेवचेंको के साथ उनका ब्रेकअप भी दिखाया गया। अल्काराज को पहले ब्रिटिश टेनिस स्टार एम्मा राडुकानू के साथ जोड़ा गया था, लेकिन अब ये अफवाहें पुरानी हो चुकी हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...