नई दिल्ली: कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) में विनेश फोगाट की अपील खारिज कर दी है. विनेश फोगाट को सिलवर मेडल नहीं दिया जाएगा। विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में फाइनल से पहले डिसक्वालीफाई होना पड़ा था. करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों पर बड़ा झटका लगा है। इसका फैसला 16 अगस्त को आना था. लेकिन इसका फैसला 14 अगस्त को ही आ गया। फाइनल से पहले भारत की विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में रेसलिंग के 50 किलो वर्ग में फाइनल में पहुंच गई थी. लेकिन मैच से पहले जब उनका वजन किया गया तो यह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया. इसकी उम्मीद थी कि अपील के बाद उन्हें मेडल मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सीएस ने उनकी अपील को खारिज कर दिया है।
CAS ने विनेश फोगाट की अपील की खारिज, करोड़ों भारतीयों की सिल्वर मेडल की टूटी उम्मीद

