नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2025 की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in)(https://cbseresults.nic.in) पर जाकर देख सकते हैं। इस बार भी लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
कुल 93.66% छात्र हुए पास
इस साल कुल 93.66% छात्र पास हुए, जो पिछले साल के 93.60% से थोड़ा बेहतर है।
-कुल छात्रों की संख्या: 23,71,939
-पास हुए छात्र: 22,21,636
-लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
तिरुवनंतपुरम शीर्ष पर रहा
10वीं की परीक्षा में 99.79 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ तिरुवनंतपुरम शीर्ष पर रहा। दूसरे नंबर विजयवाड़ा और तीसरे नंबर पर बेंगलुरु रहा जिनका पास प्रतिशत कम्रश: 99.79 प्रतिशत और 98.90 प्रतिशत रहा।
परीक्षा कब हुई थी?
CBSE 10वीं की परीक्षाएं इस साल 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस बार करीब 24.12 लाख छात्रों ने 84 विषयों की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में 95 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की और 2.37 प्रतिशत के अंतर के साथ लड़कों को फिर पछाड़ दिया। लड़कों का पास प्रतिशत 92.63 रहा।
Dear #ExamWarriors,
Heartiest congratulations to everyone who has cleared the CBSE Class XII and X examinations! This is the outcome of your determination, discipline and hard work. Today is also a day to acknowledge the role played by parents, teachers and all others who have…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2025
प्रधानमंत्री का छात्रों को संदेश
पीएम मोदी ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को बधाई संदेश दिया है। उन्होंने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”प्रिय #ExamWarriors, CBSE कक्षा XII और X की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। आज माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का दिन भी है जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है। एग्जाम वॉरियर्स को आगे आने वाले सभी अवसरों में बहुत सफलता की कामना करता हूँ!”
कैसे देखें अपना रिजल्ट?
1. सबसे पहले (cbseresults.nic.in) (https://cbseresults.nic.in) वेबसाइट पर जाएं।
2. “Class X Board Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि भरें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. रिजल्ट डाउनलोड करें या प्रिंट लें।
मोबाइल से भी देखें रिजल्ट
छात्र अपने मोबाइल से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए विकल्पों का इस्तेमाल करें:
-UMANG ऐप
-DigiLocker ऐप (यहां से डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं)
-IVRS सिस्टम (Interactive Voice Response System)

