चंडीगढ़ (विनीत कपूर) : सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए है। लड़कियों ने पास प्रतिशत में इस बार फिर से लड़कों से बाजी मारी है। लड़कियों की पास प्रतिशत लड़कों से 6 प्रतिशत जायदा है। लड़कियों की पास प्रतिशत 90.68 है जबकि लड़कों की पास प्रतिशत 84.67 है।

