Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE ने 10वीं के नतीजे घोषित किए, 93.6 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए

May 13, 2024

CBSE ने 10वीं के नतीजे घोषित किए, 93.6 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जिसमें 93.6 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दसवीं कक्षा के नतीजों में 94.75 प्रतिशत छात्रएं उत्तीर्ण हुईं और लड़कों की तुलना में 2.04 प्रतिशत अधिक छात्रएं उत्तीर्ण हुईं। उन्होंने कहा कि 47 हजार से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वहीं 2.12 लाख से अधिक विद्याíथयों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि 1.32 लाख से अधिक छात्रों को ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है और इसमें पिछले साल की तुलना में मामूली कमी आई है।

कक्षा 10वीं सीबीएसई परिणाम: परिणाम के सीधे लिंक तक पहुंचने के लिए यहां क्लिक करें https://cbseresults.nic.in/

छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई ने नतीजे देखने के लिए तीन लिंक जारी किए हैं। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड नंबर जैसे विवरण भरकर परिणाम देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें