Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE Result: अमृतसर DAV स्कूल की छात्रा ने हासिल किए 98.8% अंक

May 13, 2023

CBSE Result: अमृतसर DAV स्कूल की छात्रा ने हासिल किए 98.8% अंक

अमृतसर (सुनील खोसला): सीबीएससी 12वीं कक्षा के परिणाम बीते दिन घोषित किए गए। वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल, अमृतसर की एक छात्रा ने 98.8% अंक प्राप्त किए। इस ख़ुशी के मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल पलवी द्वारा छात्रों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया और छात्रों के माता-पिता को बधाई दी गई।

इस मौके पर प्रिंसिपल पल्वी ने बच्चे को भी बधाई दी, वहीं स्कूल के शिक्षक को बच्चे की तैयारी के लिए धन्यवाद भी दिया। 12वीं कक्षा कॉमर्स में 98.8 फीसदी अंक हासिल करने वाली कासवी अग्रवाल ने कहा कि, वह अपने स्कूल टीचर और माता-पिता के सहयोग से इस मुकाम तक पहुंची हैं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। कासवी अग्रवाल ने कहा सभी छात्रों को कड़ी मेहनत करके अपने माता-पिता और स्कूल का नाम हमेशा रोशन करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें