Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samrala के गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का CCTV Video आया सामने, महिला काे किया गिरफ्तार

May 30, 2024

Samrala के गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का CCTV Video आया सामने, महिला काे किया गिरफ्तार

खन्ना: खन्ना के समराला के गांव ढिलवां के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का वीडियो सामने आया, जिसके बाद पूरे इलाके में गुस्से की लहर फैल गई हैं। पुलिस ने समय की नजाकत को समझते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी महिला जसवंत कौर को गिरफ्तार कर लिया।

कैमरे में कैद हुई पावन स्वरूप से छेड़छाड़

सीसीटीवी में दिख रहा है कि गांव की जसवंत कौर जो मानसिक रोगी बताई जा रही है, गुरुद्वारा साहिब में आती है। वह सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पास बैठती है और पावन स्वरूप के अंगों से छेड़छाड़ करती है। जब अन्य श्रद्धालु आते हैं तो वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप से छेड़छाड़ का पता चलता है।

सिख संगठनों ने जताया रोष

इस घटना के बाद इलाके के कई सिख संगठनों के प्रतिनिधि मौके पर पहुंच जाते हैं। गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा से भी एक जत्था आ जाता है। जिसके बाद पुलिस ने जसवंत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फॉर्म पूरी तरह सुरक्षित है। छेड़छाड़ से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जिसके लिए मामला दर्ज किया गया है। अन्य मामलों को लेकर एक विशेष कमेटी ने रिपोर्ट तैयार की है, जिसे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और एसजीपीसी के अध्यक्ष को भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें