नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार (26 मई) को देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में सात अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की। इनमें एक महिला भी शामिल हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बात की जानकारी दी और इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट भी किया।
In exercise of the power conferred by the Constitution of India, the President of India, after consultation with Chief Justice of India, is pleased to appoint the following Advocates as High Court Judges: pic.twitter.com/zgNLmBsEOj
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) May 26, 2025
केंद्रीय कानून मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का उपयोग करते हुए भारत के राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से, निम्नलिखित अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।”
नए न्यायाधीशों की नियुक्तियां
1. दीपक खोत, अमित सेठ और पवन कुमार द्विवेदी – ये तीनों मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए हैं।
2. रोहित कपूर – इन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
3. सुभाष उपाध्याय – इन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
4. श्रीमती शमीमा जहान – इनको गुवाहाटी उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
5. सचिन शिवाजीराव देशमुख – इन्हें बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की घोषणा की है, जिनमें एक महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। इन नियुक्तियों से न्यायपालिका में और सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है।

