Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश हराकर सैमीफाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, Pakistan चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

February 25, 2025

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश हराकर सैमीफाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, Pakistan चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

Champions Trophy 2025 NZ vs BAN: रचिन रविंद्र (112) के शतक और टॉम लैथम (55) के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में बंगलादेश को 5 विकेट से हराकर सैमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। कीवी टीम की जीत से बंगलादेश और पाकिस्तान की टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में सफर समाप्त हो गया। इससे पहले माइकल ब्रैसवैल (4 विकेट) और विलियम ओरूर्के (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी कर रही बंगलादेश को 236 रन के स्कोर पर रोक दिया।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट के नुक्सान पर 240 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की तंजिद हसन और कप्तान नजमुल शांतो की सलामी जोड़ी ने संभल कर खेलते हुए रन बनाने का प्रयास किया। 9वें ओवर में माइकल ब्रैसवैल ने तंजिद हसन (24) को आऊटकर बंगलादेश को पहला झटका दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर बंगलादेश के विकेट गिरते रहे।

नजमुल शांतो ने 110 गेंदों में 9 चौके लगाते (77) रन की पारी खेली। रिशाद हुसैन ने (26) और जाकेर अली ने 55 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रैसवैल ने 4 विकेट, विलियम ओरूर्के ने 2 विकेट लिए। मैट हेनरी और तसकीन अहमद ने 1-1 बल्लेबाज को आऊट किया। लक्ष्य का पीछा करते न्यूजीलैंड की टीम ने 15 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। चोट के बाद वापसी करते रचिन रविंद्र ने पहले डेवोन कॉन्वे (30) के साथ पारी को संभाला, फिर टॉम लैथम 55 रन के साथ शतकीय साझेदारी करते टीम की जीत सुनिश्चित की। बंगलादेश की ओर से राशिद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और मुस्ताफिकुर रहमान ने 1-1 विकेट चटकाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें