Site icon Dainik Savera Times

Chandigarh Mayor Election : AAP के पक्ष में फैसले पर बोले- CM Kejriwal, Supreme Court की वजह से हुआ यह संभव

Arvind Kejriwal Calls Important Meeting

Arvind Kejriwal Calls Important Meeting

नई दिल्लीः चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया। आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार चंडीगढ़ के मेयर होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा गिनती करने के बाद यह निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है।

उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत पर इंडिया गठबंधन को बधाई दी। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ’कुलदीप कुमार एक गरीब घर का लड़का है। इंडिया गठबंधन की ओर से चंडीगढ़ का मेयर बनने पर बहुत-बहुत बधाई। ये केवल भारतीय जनतंत्र और सुप्रीम कोर्ट की वजह से संभव हुआ। हमें किसी भी हालत में अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाकर रखना है।’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर लिखा, ’आखिरकार सत्य की जीत हुई, चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं। पीठासीन अधिकारी द्वारा खारिज किए गए 8 वोटों को सही ठहराते हुए सीजेआई ने आप के कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया। बीजेपी द्वारा सरेआम की गई गुंडागर्दी का उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, लोकतंत्र की इस बड़ी जीत पर चंडीगढ़ वासियों को बहुत-बहुत बधाई।’

आप नेता राघव चड्ढा ने अपने पोस्ट में लिखा, ’सत्यमेव जयते! आज सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय ने भारत में लोकतंत्र के स्तम्भ – स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा की है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 8 अमान्य मतपत्रों को वैध मानकर पुनर्मतगणना का निर्देश देने के बाद आप मेयर उम्मीदवार को विजेता घोषित किया। ये निर्णय भारत के लोकतंत्र की जीत है, जनता के वोट की ताकत की जीत है।’

Exit mobile version