नेशनल डेस्क: दिल्ली में बृहस्पतिवार शाम को मौसम अचानक बदल गया और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई और धूल भरी आंधी चली। राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
भारत मौसम विज्ञन विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, हल्की आंधी, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।आईएमडी के अनुसार, रिज और आयानगर स्थित निगरानी स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी की स्थिति दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान क्रमश: 40.9 डिग्री सेल्सियस और 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने बताया कि शहर के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम विज्ञन केंद्र ने अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है, जबकि पालम में 39.1 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
#WATCH | Parts of Delhi-NCR receive drizzle and light rainfall following a sudden change in weather. Visuals from Mathura Road. pic.twitter.com/r64N11MQhR
— ANI (@ANI) April 10, 2025
आईएमडी के अनुसार सोमवार को राजधानी में मौसम की पहली उष्ण लहर दर्ज की गई, जब पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह पिछले तीन वर्षों में अप्रैल का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।
#WATCH | A large number of people gather at Kartavya Path in Delhi to enjoy themselves, as the sudden change in weather brings respite from the heat. pic.twitter.com/d9rVi1Haeu
— ANI (@ANI) April 10, 2025

