Dainik Savera Times

पंजाब में आज से सस्ती मिलेगी रेत, Mining Sites की List हुई जारी

लुधियाना : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज 5 फरवरी से सस्ती रेत देने का अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। पंजाब में रेत अब ऑनलाइन मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 16 रेत खड्‌डों को जनता के लिए खोल दिया है। अगले महीने तक इन ऑनलाइन खड्‌डों की संख्या 50 तक कर दी जाएगी। सीएम मान ने आज लुधियाना के गोरसिया खान मोहम्मद ​​​​​में रेत खड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ माइनिंग मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद रहे। पंजाब में आज से साढ़े पांच रुपये प्रति फुट रेत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन चेक करके लोग अपने नजदीक माइनिंग साइट को देख सकते हैं। लोग अपना वाहन लेकर आएं, उसमें रेत लोड कर ले जाएं। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक और 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक खड्‌डे खुली रहेंगी।

Exit mobile version