Site icon Dainik Savera Times

कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 21 लाख रुपए, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

नकोदर: नकोदर सिटी थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख रुपए ठगी के एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी (आई.ओ.) रंजीत सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान मोगा के बाघा पुराना थाना के अंतर्गत समालसर गांव निवासी जगदीश गिल पुत्र हुकम सिंह गिल के रूप में हुई है। धालीवाल गांव निवासी सुखदेव दास बांका ने जालंधर (ग्रामीण) के एस.एस.पी. को शिकायत की कि आरोपी ने उसके बेटे को कनाडा भेजने के लिए रुपए ले लिए लेकिन विदेश नहीं भेजा और पैसे वापस नहीं किए।

Exit mobile version