IPL 2024,CSK vs KKR, 22nd Match: आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का 22वां मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। लगातार दो हार के बाद सीएसके की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी, जबकि अबतक अजेय चल रही केकेआर की नजरें लय बरकरार रखने पर टिकी होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके के कप्तान गायकवाड़ ने बताया कि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जबकि मुस्तफिजुर रहमान वापस आ गए हैं। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर और समीर रिजवी की भी टीम में वापसी हुई है। केकेआर ने हालांकि इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
सीएसके को मिला 138 रनों का लक्ष्य
स्पिनर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के तीन-तीन विकेटों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन पर रोक दिया। केकेआर के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सुनील नरेन ने 20 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाए, जबकि उन्होंने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। रघुवंशी ने 18 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रनों का योगदान दिया। केकेआर के लिए सिर्फ नरेन और रघुवंशी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और यह पार्टनरशिप टूटने के बाद केकेआर का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया और अंत तक वापसी नहीं कर सका।
सीएसके ने केकेआर को हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की बेहतरीन 58 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से खेली नाबाद 67 रन की पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सात विकेट से हराया। लगातार दो मैचों में हार के बाद चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर जीत की पटरी पर लौटा, जबकि केकेआर को इस सीजन अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 139 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
चेन्नई Vs कोलकाता हेड-टु-हेड
कुल मैच: 31
चेन्नई जीता: 19
कोलकाता जीता: 11
बेनतीजा: 1
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-
चेन्नई सुपर किंग्सः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।
इंपैक्ट सबः शिवम दुबे, मोइन अली, शाइक रशीद, मिचेल सैंटनर, निशांत सिंद्धू
कोलकाता नाइट राइडर्सः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इंपैक्ट सबः सुयष शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, साकिब हुसैन।
KKR 137/9 (20)
CSK 141/3 (17.4) Chennai Super Kings won by 7 wkts
