Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 57वां मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। उपकप्तान वेंकटेश अय्यर की जगह मनीष पांडे आए हैं। वहीं, सीएसके ने दो बदलाव किए हैं। कप्तान धोनी ने कहा कि डेवोन कॉनवे और उर्विल पटेल को सैम करन और शेख रशीद की जगह मौका मिला है। इस मैच में गत विजेता केकेआर की नजर सीएसके को हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बल देने पर होंगी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया और इस सीज़न की तीसरी जीत हासिल कर ली है। ईडेन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 183 रन बनाकर जीत गई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आयुष म्हात्रे 00, डेवोन कॉनवे 00, उर्विल पटेल 31, अश्विन 08, जडेजा 19, ब्रेविस 52, शिवम दुबे 45, नूर अहमद 02 रन बनाकर आउट हुए। एमएस धोनी 17* और अंशुल कंबोज 04* रन बनाकर नाबाद रहे। इस शिकस्त ने केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया है। अजिंक्य रहाणे की टीम 12 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ छठे पायदान पर है। उनके खाते में 11 अंक हैं और नेट रन रेट 0.193 है। वहीं, चेन्नई के छह अंक हो गए है लेकिन यह टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 48 रनों की पारी खेली। कोलकाता की ओर से गुरबाज 11, सुनील नरेन 26, रहाणे 48, रघुवंशी 01, रसेल 38, रिंकू सिंह 09 रन बनाकर आउट हुए। मनीष पांडे 36* और रमनदीप सिंह 04* रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके के लिए नूर अहमद ने चार विकेट झटके जबकि अंशुल कंबोज और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, दीपक हुड्डा।)
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, एनरिक नॉर्त्जे, मयंक मारकंडे।)
मेष: दिन शुभ रहेगा...