Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ः सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़

March 1, 2025

छत्तीसगढ़ः सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि दल शनिवार को जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने खोजी अभियान शुरू किया है।

ये भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2026: 26 या 27 अप्रैल? इस दिन मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें