Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhattisgarh : सुकमा में चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

June 23, 2024

Chhattisgarh : सुकमा में चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो महिलाओं समेत चार नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के अनुसार चार नक्सलियों ने बिना हथियार शुक्रवार को यहां नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसने कहा,‘‘ प्रतिबंधित माओवादी नक्सल संगठन में सक्रिय दो महिला समेत चार नक्सलियों क्रमश: हेमला नंदे (एर्रनपल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्य) एर्रनपल्ली थाना पामेड़ जिला बीजापुर, नुप्पो सोमड़ी (नागाराम आरपीसी केएमएस उपाध्यक्ष) नागाराम सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, हेमला़ एर्रा (नागाराम आरपीसी मिलिशिया सदस्य) नागाराम थाना चिंतलनार जिला सुकमा और कड़ती हिडिय़ा (नागाराम आरपीसी मिलिशिया सदस्य) ने यहां नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में रवि गणवीर डिप्टी कमाण्डेन्ट 74 वाहिनी सीआरपीएफ और मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।’’

महिला नक्सलियों और कड़ती हिडिय़ा को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में 74 वाहिनी आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। आत्मसमर्पण करने वाले सदस्य नक्सल संगठन में जुडक़र विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाईक लगाना, मार्गों को खोद कर अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध में नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाना आदि घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएगीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें