Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chhattisgarh Naxal encounter : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, हथियार बरामद

April 6, 2024

Chhattisgarh Naxal encounter : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, हथियार बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पुजारी कांकेर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर र्कीगुटा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ का सुरक्षाबल तेलंगाना के नक्सल रोधी बल ‘ग्रे हाउंड’ के साथ दोनों राज्यों की सीमाक्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान पर है। उन्होंने बताया कि संयुक्त दल जब पुजारी कांकेर के र्कीगुटा गांव के जंगलों में था, तब सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए और घटनास्थल से हथियार भी बरामद किये गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें