Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान…जल्द ही मिलने जा रहे हैं 1100 रूपए

October 28, 2024

महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान…जल्द ही मिलने जा रहे हैं 1100 रूपए

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया हैं। सीएम मान ने उपचुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए देने का है। उन्होंने होशियारपुर के चब्बेवाल में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल के लिए प्रचार के दौरान यह बात कहीं।

सीएम मान ने कल (रविवार) काे चब्बेवाल तथा डेरा बाबा नानक विधानसभा सीटों के चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में महिलाओं को 1100 रुपए मासिक देने का ऐतिहासिक फैसला लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले हमने विधानसभा में एक ऐतिहासिक कानून पास किया था जिसके तहत अब लड़कियां भी फायर ब्रिगेड में भर्ती हो सकेंगी। सीएम मान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वे कुर्सी के लिए लड़ते हैं, हम आपके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लड़ते हैं। हमने पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली दी है। हम अच्छे स्कूल और अस्पताल बना रहे हैं।

चब्बेवाल में रैली के दौरान सीएम मान ने कहा, कि “इशांक एक युवा उम्मीदवार हैं जो स्थानीय मुद्दों को समझते हैं। उन्होंने कहा इशांक को जिताइए और वह जो भी काम मेरे पास लेकर आएंगे, मैं उसे तुरंत मंजूरी दूंगा।” बता दें कि इशांक AAP के होशियारपुर से सांसद राज कुमार चब्बेवाल के बेटे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें